
संवाददाता-मंगलम महंत |
हरदीबाजार(आई.बी.एन-24 न्यूज़)यह कि हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर भारत वर्ष में धूम मची है, भारत देश में सभी राज्य जिला गांव नगर शहर एवं घर-घर में नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह है, जगह-जगह पर्व को झांकी भव्य शोभायात्रा निकाल कर उमंग से मनाया जा रहा है, वही कोरबा में चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नववर्ष के अवसर पर विशाल झांकी शोभायात्रा में लोग बढ़ चढ़ कर सहभागिता निभाए, एवं बांकी मोंगरा बजरंग चौक मे हिंदू नववर्ष चैत्र नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा निकाल कर देवी भागवत पुराण कथा का सुमेधा वाले महाराज श्री हेमलाल शर्मा जी के शुभ कर कमलो एवं प्रवचन के द्वारा प्रारम्भ किया गया |