
न्यूज एजेंसी,कोरबा (आई.बी.एन -24) प्रा.शा. रंगोले के प्रधान पाठक सुनील जायसवाल को शिक्षा तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तथा दैनिक भास्कर दिल्ली द्वारा प्रदत्त श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार,प्रतीक चिन्ह,प्रशस्ति पत्र तथा सैमसंग कम्पनी के टैब प्राप्त हुए ।
उक्त पुरस्कार की घोषणा 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के दिन किया गया था। जिसका सम्मान कार्यक्रम दिल्ली में 9 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था। अपने शिक्षकीय सेवा कार्यकाल में शिक्षकीय सेवा कार्य के अलावा राष्ट्रहित प्रकृति हित,समाज हित के साथ ही सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने हेतु कोरोना जैसे विपरीत परिस्थिति में भी जान जोखिम में डालकर उत्कृष्ट कार्य करने के एवज में पुरे भारत से प्राप्त 36770 नामांकन में से 40 शिक्षकों का चयन किया गया था।

इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू,सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनीराम मरकाम,बीआरसीसी श्री राम गोपाल जायसवाल, सीएसी श्री वीरेंद्र जगत,पूर्व सेनानायक,प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक श्री प्रेम सोनी,शिक्षक हरिश्चंद्र जायसवाल,श्रीमती कामिनी जायसवाल श्रीमती मधुलता जायसवाल,श्रीमती सुनीता देवांगन,श्रीमती हेम बाई,श्री निर्मल राठौर सीएसी,श्री अनिल जगत सीएसी,कमल भार्गव,मोहन लाल कश्यप सीएसी धनंजय शर्मा सीएसी,मिरी सर आदि ने समग्र शिक्षा कार्यालय पाली में शिक्षक सुनील जायसवाल को मुँह मीठा कराकर सम्मानित किया गया।