
न्यूज एजेंसी,रायपुर(आई.बी.एन.-24) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार सुधार किये जा रहे हैं।
435 व्यापार सुधारों के माध्यम से अनुकूल वातावरण के लिए तैयार किया गया है। ई-टेंडरिंग प्रणाली के माध्यम से उद्योगों में भूमि का आवंटन किया जा रहा है, वहीं अन्य उद्योगों के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।
इन सुधारों के परिणामस्वरूप राज्य स्थिरता से निवेश, औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से वृद्धि हो रही है।