
बांकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। बांकी मोंगरा क्षेत्र में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, शांति और भाईचारे के साथ मनाया गया। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की।
होली के दूसरे दिन लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर त्योहार की खुशियां मनाईं। कटाईनार वार्ड के पार्षद अश्वनी मिश्रा ने भी क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा, “होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।” उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में एकता का संदेश फैलाने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्र के कई युवा, बुजुर्ग व महिलाएं उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर होली पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।