बजट युवा संवाद कार्यक्रम: 9 फरवरी को कोरबा में होगा आयोजन, केंद्रीय बजट पर होगी चर्चा।

कोरबा (आई.बी.एन -24) – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा आयोजित “बजट युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन 9 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता माननीय श्री सशांत शुक्ला जी (विधायक, बेलतरा) युवाओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी होंगे, जो युवाओं के साथ बजट पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री गोपाल मोदी जी (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा) करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में माननीय श्री प्रेमचंद पटेल जी (विधायक, कटघोरा), माननीया श्रीमती संजुदेवी राजपूत जी (महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा), और माननीय श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़) शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम युवाओं को केंद्र सरकार के बजट से जुड़े विषयों की जानकारी देने और युवाओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। जिले के समस्त युवाओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।