इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर आयोजित: विद्यार्थियों को दांतों की देखभाल के बारे में मिली महत्वपूर्ण जानकारी।

पाली (आई.बी.एन -24) विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली में शनिवार को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पाली के मैक्स डेंटल केयर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. राहुल मिश्रा एवं डॉ. शिखा ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ के दांतों का परीक्षण किया।
शिविर के दौरान डॉक्टरों ने बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की सही देखभाल, दिन में दो बार ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से बचने तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की भी सलाह दी गई।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी विद्यालय की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। विद्यालय परिवार ने डॉ. राहुल मिश्रा एवं डॉ. शिखा मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्चों को दंत स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी है और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।
शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और दंत स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस शिविर से बच्चों को अपने दांतों की देखभाल करने में मदद मिलेगी और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।