Uncategorized

सोसाइटी संचालक के रवैया से परेशान बाँकी कुदरीपारा की जनता एवं पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व बाँकी मोंगरा में हुआ चक्काजाम।

संवाददाता : अनुज पाठक।

राशन सोसाइटी 2 न. में संचालक द्वारा लगातार लापरवाही, बत्तीमीजी एव राशन नहीं देने के ख़िलाफ़ फूटा पार्षद मधुसूदन दास के साथ जनता का फूटा आक्रोश।

बाँकी मोंगरा (आई. बी. एन -24) न्यूज एजेंसी।कुदरीपारा वार्ड क्र. 15 हेतु 2 नम्बर बस्ती में संचालित राशन सोसाइटी के संचालक द्वारा लगातार नागरिकों से दुर्व्यहार, बत्तीमीजी, राशन नहीं देना मनमानी सहित सोसाइटी को कुदरीपारा में खोलने की माँग को लेकर वार्डवासियो के साथ नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद् बाँकी मोंगरा एव पार्षद मधुसूदन दास के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आज़ाद, पार्षद संदीप डहरिया के उपस्थिति में मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया गया है। लगभग यह 2-3 घंटे के लंबी जाम के बाद तहसीलदार, खाद्यय अधिकारी एव थाना प्रभारी के मौजूदगी Sabu पश्चात माँगो पर उचित कार्यवाही के एव सोसाइटी संचालक को समझाईस देने के बाद चक्काजाम को समाप्त किया गया ।

पार्षद मधुसूदन दास ने बताया की यह कई बर्षो से चला आ रही समस्या है सोसाइटी संचालक द्वारा दुर्व्यवहार, समान देने में पक्षपात होता आ रहा है घनी आबादी वाला क्षेत्र है कुदरीपारा वार्ड जहाँ काफी मात्रा में राशन कार्ड धारी है उनके लिए सोसाइटी का संचालन कुदरीपारा में ही शासन को व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे स्लम बस्ती के अनुसार ही वितरण किया जा सके।

सोसाइटी संचालक का कहना है आरोप निराधार है पिछले महीने से शासन से सही तरीके से राशन नहीं पहुँचने के कारण इस तरीके की बाते हो रही है इससे पहले को दिकत नहीं आई राशन सही समय पर एवं एक साथ नहीं आने के कारण लोगों को तकलीफ हुई है।

खाद्य अधिकारी ने पहल करते हुए सोसाइटी संचालक एवं जनता के मध्य ही मुद्दे को संभालते हुए जब तक शासन के द्वारा इस विषय पर कोई निर्णय नहीं आता है तब तक 2 न. एवं कुदरीपारा दोनों जगह 15 – 15 दिन खोलने की बात तय कर दुकान खोली जाएगी जिससे विवाद की स्थिति ना बने।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!