Uncategorized

PMGSY के तहत बनी पुल व सड़क भारी बारिश में बह गई। आने वाले बारिश के दिनों में ग्रामीणों का आना जाना फिर से होगा ? बाधित।

सरपंच व प्रतिनिधियों ने पुल निर्माण को लेकर शासन प्रशासन से लगाई गुहार

संवाददाता : सुनील महंत।

पाली (आई.बी.एन-24) न्यूज एजेंसी।विकासखंड के ग्राम पंचायत नग़ोई के आश्रित ग्राम लोहड़िया और ग्राम पोडी के बीच एक नदी गई है जिसमें लगभग 8 से 10 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क और पुलिया का निर्माण किया गया था ,अब वो बुरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुका है । यह पुल बनने के कुछ ही वर्ष बाद भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर होने से पोड़ी और लोहड़िया के मध्य बनी पुलिया/पुल बह गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस स्थान में बारिश के समय हुए तेज बहाव के कारण पुलिया बह जाने की घटना सामने आई थी ।
ग्राम पंचायत नागोई के सरपंच पति राजेंद्र सिंह पोर्ते का कहना है कि बारिश के समय में आसपास स्थित आश्रित ग्राम के आने जाने वाले लोगों को इससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। और सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय बच्चों को स्कूल के लिए आने जाने में होता है। अभी आने वाले बारिश के दिनों में यह समस्या फिर से देखने को मिलगी ।
आश्रित ग्राम लोहड़िया और भादा के लोगो के लिए यहां राशन या पेंशन या अन्य जरूरतों के लिए बाजार या मुख्य मार्केट जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता है। बारिश के दिनों में यहां लोगों को अतिरिक्त रास्तों से गुजर कर आना जाना पड़ता है जिससे समस्या बहुत बढ़ जाती है।
ग्राम के सरपंच पति का कहना है कि इस संबंध मे बहुत पहले ग्राम के प्रतिनिधियों द्वारा कलेक्टर के समक्ष लिखित में यह शिकायत किया गया था । परंतु पुल का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। उनका कहना है कि आने वाले बारिश के दिनों में यहां लोगों की आने जाने की समस्या फिर बढ़ जाएगी इसलिए यहां एक बड़ा नहीं तो छोटे पुल का निर्माण कराए जाने को लेकर शासन, प्रशासन से गुजारिश किया गया है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!