पाली : मेले में महिला पाकेटमार गिरोह का आतंक, भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेबें काट रहे ।

कोरबा-पाली(आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। यदि आप पाली मेला घूमने घर से निकल रहे है तो सतर्क रहने की जरूरत है !महाशिवरात्रि पर्व के दिन से ही आयोजित होने वाले 15 दिवसीय मेले में इन दिनों महिला चोर गैंग सक्रिय है ,जो भीड़ में अधिकतर लोगों के पर्स ,मोबाइल सहित महंगी चीजें पर हाथ साफ कर रही है !मिली जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक लोग मेले में घूम रहे महिला चोरों के शिकार हुए है !मेला देखने आए कई पीड़ितों ने बताया कि वे भीड़ में मेले का लुप्त उठा रहे थे ,इसी बीच किसी ने पॉकिट मार ली तो किसी का मोबाइल गायब हो गया !मेले में जो महिला पाकिटमार सक्रिय है ,बताया जा रहा है कि वे सीमावर्ती बिलासपुर जिले के रतनपुर थानांतर्गत के निवासी है जो पाली मेले में भीड़ का फायदा उठाकर अपना हाथ साफ कर रहे है ।

वहीं दूसरी ओर पुलिस मेले में मुस्तैद तो है तथा बीते दिनों देर सांझ तीन महिला संदिग्धों को हिरासत में लिया भी ,जो मेले के भीड़ वाले स्थानों में पाकिटमारी की घटना को अंजाम देने में लगे थे !लेकिन उन पर आगे की कार्रवाई अज्ञात है !फिलहाल पाली मेला घूमने जा रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।