भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में अशोक तिवारी की नियुक्ति पर बधाइयों की बौछार ।
कटघोरा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। भाजपा कटघोरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी को किसान मोर्चा का जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन की सुदृढ़ होती कड़ी बताया है।
अपने मंडल अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान श्री तिवारी ने विशेष रूप से कांग्रेस शासनकाल में किसानों, युवाओं और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी सक्रियता, संघर्षशील छवि और जमीनी पकड़ ने उन्हें क्षेत्र में एक प्रभावी नेता के रूप में स्थापित किया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है। किसान हितों के मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और आक्रामक तेवर ने हमेशा संगठन को मजबूती प्रदान की है।
नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, जिनमें।
अरुण साव (उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री कोरबा)।

सरोज पाण्डेय (पूर्व राज्यसभा सांसद)।

हर्षिता पाण्डेय (भाजपा प्रदेश मंत्री)

लखन लाल देवांगन (उद्योग मंत्री)
शामिल हैं।
समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अशोक तिवारी जिला स्तर पर भी किसानों की आवाज बुलंद करेंगे और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। शुभचिंतकों का मानना है कि उन्हें भविष्य में और भी बड़े दायित्वों से नवाजा जा सकता है, हालांकि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह भी अत्यंत महत्वपूर्ण और सम्मानजनक है।