Uncategorized

संत गाडगे जयंती समारोह: विधायक मरकाम ने की मंगल भवन बनाने की घोषणा ।

पाली (आई.बी. एन -24) कोरबा जिले के ग्राम कपोट में संत गाडगे जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पाली-तानाखार के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने संत गाडगे महाराज के स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की और रजक समाज से शिक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने रजक समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि यह समाज राष्ट्रीय सोच रखने वाला समाज है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए मंच एवं शेड निर्माण की घोषणा की।

रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने संत गाडगे महाराज के विचारों को आत्मसात करने का आग्रह किया और 23 फरवरी को शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर विधायक मरकाम ने सामाजिक कार्यक्रम आयोजन के लिए “मंगल भवन” बनाने की घोषणा की।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!