Uncategorized

दीपका नगर को मिला युवा नेतृत्व — सत्यम यादव बने मंडल अध्यक्ष।

दीपका (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी।क्षेत्र के ऊर्जावान और सक्रिय युवा नेता सत्यम यादव को दीपका मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर सत्यम यादव ने अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है।

सत्यम यादव पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में नगर अध्यक्ष दीपका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सहित कई महत्वपूर्ण पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे युवाओं के बीच एक मजबूत पहचान रखते हैं।

सत्यम यादव के परिवार का भी लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके मामा राजेश यादव अभाविप में जिला और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। इसके अलावा वे भाजयुमो में मंडल महामंत्री, जिला महामंत्री और प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

सत्यम यादव के मंडल अध्यक्ष बनने से दीपका क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!