Wed, 25 Nov 2026 | 11:18:22 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

समस्याओं के त्वरित निराकरण से बढ़ता है लोगों का विश्वास पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित 142 आवेदनों का निराकरण किया गया।

I

Indian Business News

6 months ago 12,140 views
समस्याओं के त्वरित निराकरण से बढ़ता है लोगों का विश्वास   पाली ब्लॉक के बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित  142 आवेदनों का निराकरण किया गया।
  कोरबा (आई.बी.एन -24) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत निरंतर जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसीबार में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल उपस्थित रहे। जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत सदस्यगण और जनपद पंचायत सदस्य-श्रीमती माया रूपेश कंवर, श्री मनोज कुमार, श्री विजय प्रभात और श्रीमती मनीषा कंवर बसीबार की सरपंच श्रीमती कंचन बाई कंवर एवं तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्रा ग्रामों के सरपंच भी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया। कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई, विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पाँच हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने एक हितग्राही नूतन कुमार को व्हीलचेयर, तीन हितग्राहियों को श्रवण यंत्र तथा पाँच हितग्राहियों को छड़ी प्रदान की। शिविर में कुल 526 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 142 आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। बसीबार क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी 11 ग्राम पंचायतोंकृबसीबार, तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्राकृके ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से शिविर में भाग लिया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे आमजनों तक पहुँचती है, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष और सरल लाभ मिलता है। साथ ही समस्याओं के त्वरित निराकरण से लोगों का विश्वास बढ़ता है और शासन-प्रशासन की पहुँच आमजन तक मजबूत होती है। शिविर के आयोजन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहनीष देवांगन तथा तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 107 / 464