Sat, 14 Nov 2026 | 09:31:48 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, नाबालिक बालक का विवाह रोका गया।

I

Indian Business News

9 months ago 10,018 views
बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, नाबालिक बालक का विवाह रोका गया।
पाली (आई.बी.एन -24)परियोजना पाली अंतर्गत कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बसंत मिंज के निर्देशन में बाल विवाह की रोकथाम हेतु सतत् निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में परियोजना पाली अंतर्गत ग्राम पोटापानी से बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक नाबालिक बालक के विवाह की जानकारी सामने आई। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल सत्यापन कराया गया, जिसमें नाबालिक बालक के विवाह की तैयारियों की पुष्टि हुई। पुष्टि उपरांत पर्यवेक्षक, आईसीपीएस (ICPS) टीम एवं थाना प्रभारी, पाली के संयुक्त दल द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित हस्तक्षेप किया गया। संयुक्त दल द्वारा संबंधित परिवारजनों एवं ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बाल विवाह के कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। दल के प्रयासों से नाबालिक बालक का विवाह सफलतापूर्वक रुकवाया गया। साथ ही परिवार को यह स्पष्ट रूप से समझाया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संबंधित पक्षों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने हेतु समझाइश दी गई एवं आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक ज्योति सोनी, पुलिस विभाग से ASI अफसर हुसैन खान और आरक्षक हेमंत कुर्रे पंचायत सचिव कृष्णा यादव , चाइल्ड लाइन से अमित खैरवार उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी पाली अन्वेष दीवान द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग/संबंधित थाना/चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि समय रहते बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन बाल विवाह की रोकथाम हेतु प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में निरंतर सतर्कता एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451