Sat, 14 Nov 2026 | 09:27:48 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

I

Indian Business News

6 days ago 10,389 views
कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कोरबा (आई.बी.एन -24)प्रकाश पर्व दीपावली हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : डॉ. पवन सिंह दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, युवाओं एवं मातृशक्ति को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।   इस अवसर पर डॉ. पवन सिंह ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। समाज का प्रत्येक वर्ग तरक्की करे तथा जिले का निरंतर विकास हो, यही उनकी मंगलकामना है। डॉ. पवन सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द, प्रेम और उत्साह के साथ मनाएं। जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करें और पर्यावरण एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए त्योहार की खुशियों को दोगुना करें। उन्होंने आगे कहा कि कोरबा जिले की पहचान आपसी भाईचारे, मेहनतकश नागरिकों और सामाजिक एकजुटता से है। सभी नागरिक मिलकर जिले के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने पुनः समस्त कोरबा जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, धन-धान्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभ दीपावली! मंगलमय दीपावली!   डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा। की ओर से समस्त जिलेवासियों को सादर शुभकामनाएं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457