Fri, 27 Nov 2026 | 05:23:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर

बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का 'सांकेतिक चक्काजाम’ कार्यक्रम, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।

I

Indian Business News

9 months ago 7,510 views
बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का 'सांकेतिक चक्काजाम’ कार्यक्रम, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।
संवाददाता : अनुज पाठक। कोरबा/बाँकी मोंगरा (आई.बी.एन -24) प्रदेश भर में मनरेगा एवं धान खरीदी को लेकर हो रही किसानों की समस्या पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र व राज्य सरकार में भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज एक दिवसीय सांकेतिक चक्काजाम किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के नाम को परिवर्तन किया और ग्रामीण श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि कई किसान तकनीकी खामियों और मौसम की मार के कारण अपना धान नहीं बेच पाए हैं। धान खरीदी केंद्रों पर हो रही असुविधाओं और भुगतान में देरी को लेकर भी प्रशासन को घेरा गया। सांकेतिक चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल सरकार को जगाने के लिए एक संकेत है। मौके पर तैनात पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अध्यक्ष संजय आजाद ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर किया जा रहा है और किसान मंडियों में परेशान हैं। यदि धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई गई और मजदूरों के हक बहाल नहीं हुए, तो यह आंदोलन और उग्र होगा। इस दौरान सांकेतिक चक्काजाम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरीश परसाई , संजय आजाद अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा, विकास सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण, कांग्रेस पार्षद राकेश अग्रवाल, मधूसुदन दास, तालिका साहू, नवीन कुकरेजा, राजकुमारी, ओमप्रकाश केंवट, राजकुमार मिश्रा, हेमंत साहनी, संदीप डहरिया, पूर्व पार्षद पवन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल किशोर पंडित, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह,लालू साहु, बंजरग दास , शैलेन्द्र मिश्रा, यशपाल सिंह कंवर , सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2721
पेज 1 / 454