Thu, 26 Nov 2026 | 05:37:56 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की मांग, निलंबन व एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग।

I

Indian Business News

8 months ago 10,374 views
प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की मांग, निलंबन व एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग।
कोरबा (आई.बी.एन -24) न्यूज एजेंसी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरिया के प्राचार्य ललित कुमार चंद्र के विरुद्ध बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आए गंभीर आरोपों को लेकर प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ राजेश यादव ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजेश यादव ने छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र भेजकर कहा है कि बोर्ड परीक्षा जैसे संवेदनशील समय में प्राचार्य द्वारा परीक्षा कक्षों में बिना ड्यूटी के लगातार घूमना तथा उड़नदस्ता टीम की समझाइश के बाद भी नियमों की अनदेखी करना बेहद गंभीर मामला है। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम द्वारा 27 फरवरी एवं 2 मार्च 2026 को किए गए निरीक्षण में भी प्राचार्य की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। इसके बावजूद सुधार न होना शासकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही और मनमानी को दर्शाता है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। राजेश यादव ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामलों में समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो इससे शिक्षा व्यवस्था पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सरकार को इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई कर एक सशक्त संदेश देना चाहिए।यदि सरकार कार्यवाही नहीं करती है तो हमे आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2720
पेज 1 / 454