
दीपका (आई.बी.एन -24) नगर पालिका परिषद दीपका बिसाहू दास उद्यान में स्व: बिसाहू दास महंत की ४७ वीं पुण्यतिथि तिथि मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर सांसद प्रतिनिधि रोशन निर्मलकर नेता प्रतिपक्ष हर्षिता राजपूत पार्षद कमलेश जायसवाल पार्षद अविनाश यादव पार्षद आकाश साहू और उनके साथियों द्वारा पुष्पहार चढ़ाया गया।सभी सनेही जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पहार अर्पित किया गया। । उन्होंने बांगो बांध से जल आपूर्ति,कोसा को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नयी पहचान दिलाई, मात्र ५४ वर्ष की अल्प आयु में इस दुनिया को विदा कर गये। उन्होंने जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर गरीबों और दलितों की सेवा की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव तनवीर अहमद सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत सांसद प्रतिनिधि रोशन निर्मलकर नेता प्रतिपक्ष हर्षिता देवी राजपूत पार्षद कमलेश जायसवाल पार्षद अविनाश यादव पार्षद आकाश साहू संयुक्त महामंत्री कांग्रेस रजनीश तिवारी, प्रशांति सिंह,सुरज दास मानिकपुरी,केदार सिंह, हर्षित देवी राजपूत, श्रीदेवी नायर,डांस एम सी राजवाड़े,विशाल शुक्ला,गोपाल यादव, तारकेश्वर मिश्रा,बालेंद सिंह, मोहम्मद अफजल,रामजय सिंह, फैयाज अंसारी, रहमान खान , सोनु खान, एवं भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे। सभा क संचालन सूरजदास ने किया।