
उक्त लापता लड़के को रवि साकेत नामक युवक रोपा लगाने के लिए ले गया था जो आज दिनांक तक घर नहीं लौटा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल आखिर संदेही से पुलिस प्रशासन को थाने बुलाया जाए और पूंछताछ की जाए जिससे सारा सच सामने आ सकता है।
परिजनों ने गुढ़ थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट,तलाश जारी
रीवा-गुढ़ (आई.बी.एन -24) रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत ग्राम दुआरी निवासी दशरथ कोल पिता बुद्धसेन कोल उम्र 17 वर्ष विगत 24 जुलाई से लापता है , लापता नाबालिग लड़के के परिजनों ने बताया कि 24 जुलाई को मेरा लड़का गांव के ही एक युवक के साथ मजदूरी में रोपा लगाने गया था तब से आज तक वापस घर लौटकर नहीं आया, मेरे द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। लापता नाबालिग लड़के के परिजनों ने गुढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी लापता लड़के का कहीं पता नहीं चला। लापता लड़के के परिजनों ने मोबाइल नंबर 6261316635 जारी करते हुए आमजन से अपील करते हुए कहा कि फोटो में दिख रहा लड़का यदि किसी भी सज्जन को दिखे तो उक्त मोबाइल नंबर पर सूचना देने का कष्ट करें।
लड़के को रोपा ल
गाने ले जाने वाले युवक से पुलिस सख्ती से करे पूंछताछ ।
लापता नाबालिग लड़के को मजदूरी में रोपा लगाने के लिए साथ में ले जाने वाले युवक से यदि पुलिस सख्ती से पुलिसिया अंदाज में पूंछतांछ करे तो लापता लड़के की जानकारी मिल सकती है। लापता नाबालिग लड़के के परिजनों ने बताया कि मेरा लड़का कई दिनों तक उक्त युवक के साथ रहा लेकिन जब मैंने उससे पूंछा तो बातों को इधर-उधर घुमाकर बता रहा है। लापता नाबालिग लड़के के परिजनों ने गुढ़ थाना पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उक्त युवक से सख्ती से पूंछतांछ करें तो मेरे लड़के का पता चल सकता है।