Sun, 29 Nov 2026 | 07:44:12 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी

विदाई समारोह में शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मानित। : श्री दीवान के योगदान को जिला प्रशासन रखेगा हमेशा याद: श्री प्रदीप साहू। संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त,।

I

Indian Business News

2 years ago 899 views
श्री दीवान के योगदान को जिला प्रशासन रखेगा हमेशा याद: श्री प्रदीप साहू।  संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त,।
कोरबा (आई .बी. एन -24) जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री सेवाराम दीवान कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। श्री दीवान ने विधानसभा निर्वाचन का कार्य भी सरल एवं सहज तरीके से संपादित किया है। इनके लंबे 28 वर्ष के सेवा काल का अनुभव प्रशासन को मिला है। इनके इस योगदान को जिला प्रशासन हमेशा याद रखेगा। उक्त बातें अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही। अपर कलेक्टर श्री साहू ने श्री दीवान के सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने कहा कि श्री दीवान के साथ कार्य करने का अनुभव सुखद रहा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति का मतलब विभाग से दूर जाना नहीं है, हम सभी से उनका आत्मीय लगाव बना रहेगा। संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा ने श्री दीवान के साथ कार्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह दोनों कांकेर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले को मिला है। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि श्री सेवा राम दीवान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में लंबे समय से रहने के बाद आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर बेहद सुखद अनुभूति महसूस हो रही है। उन्होंने अपने लंबी सेवा अवधि के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली पदस्थापना यूडीटी के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले में 1988 में हुई थी। उसके बाद 1995 में नायब तहसीलदार के रूप में जिला बेमेतरा, कांकेर आदि में सेवा कार्य करते हुए कोरबा जिले से आज सेवानिवृत्ति हो रही है। उन्होंने जीवन की प्रवृत्ति और निवृत्ति के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इंसान अपने पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीवन निर्वाह की ओर आगे बढ़ता है। इस स्वभाविक प्रवृत्ति में उसका अमूल्य बचपन, जवानी सब बीत जाता है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही जीवन के बाकी पहलुओं का एहसास होता है। कोरबा में कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, श्री सरोज महिलांगे ने श्री दीवान को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री दीवान को पुष्पगुच्छ एवं हार पुष्प पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें