Shailendra
संवाददाता शैलेन्द्र डिक्सेना
पाली (आई.बी एन-24)। दिनांक 28 नवंबर 2026 को पाली नगर के मंगल भवन में बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
भजन संध्या में बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। पूरा मंगल भवन बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक भक्ति और संगीत का सिलसिला चलता रहा।

श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेककर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना रहा।
देखें वीडियो भी: पाली मंगल भवन में आयोजित भजन संध्या की मनमोहक झलकियां।
विज्ञापन