Sun, 22 Nov 2026 | 10:47:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

I

Indian Business News

1 year ago 947 views
मेरा रेशम मेरा अभिमान‘‘ अभियान अंतर्गत सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
कोरबा (आई.बी.एन -24) मेरा रेशम मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय रेशम बोर्ड - रेशम तकनीकी सेवा केंद्र (सीएसबी-एसटीएससी), बिलासपुर द्वारा सोमवार 18 अगस्त को ग्राम सलोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अधिकांश महिलाएँ थीं। कार्यक्रम में श्री बी.एस. भंडारी, सहायक संचालक, रेशम, कोरबा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों को नई तकनीकों को अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा विभाग द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तसर रेशम धागा निर्माण एवं गुणवत्ता सुधार पर रहा। कार्यक्र्रम में श्री अशोक कुमार वैज्ञानिक-बी ने प्रतिभागियों को कोकून की खरीद, ग्रेडिंग, भंडारण, छंटाई, कोसा उबालने, रीलिंग तथा कताई के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. हेमलाल साहू, वरिष्ठ तकनीकी सहायक ने “सिल्क समग्र-2 योजना” की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसमें केन्द्र एवं राज्य सरकार (80ः10) के सहयोग से 90 प्रतिशत सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को इस योजना का लाभ उठाने तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विकसित नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर “बुनियाद रीलिंग मशीन” एवं “मोटराइज्ड स्पिनिंग मशीन” का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि दिखाई तथा बताई गई तकनीकों एवं तरीकों को अपनाने की इच्छा व्यक्त की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें