Mon, 23 Nov 2026 | 01:43:10 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था,बनने के बाद लगता है कि अपना भी एक घर है।

I

Indian Business News

1 year ago 1,304 views
पक्के मकान के बारे में कभी सोचा ही नहीं था,बनने के बाद लगता है कि अपना भी एक घर है।
बृजमोहन और उनकी पत्नी इन्जोरा बाई ने पीएम आवास योजना से बनाए पक्के मकान कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्रामीण बृजमोहन खैरवार का वैसे तो खुद का अपना एक घर था, लेकिन उस घर में सुकून कम परेशानी ज्यादा थी। बृजमोहन को लगता था कि उनकी जिंदगी बस खेती किसानी के कार्यों में उलझ कर गुजर जाएगी और पक्का मकान के लिए कभी पैसा भी जोड़ नहीं पायेगा। जब पैसा ही नहीं होगा तो वह पक्का मकान भला कैसे बनाएगा। इस तरह बृजमोहन की जिंदगी के कई साल ऐसे ही गुजर गए और पक्के मकान का सपना सपना ही बनकर रह गया। इस बीच अपने झोपड़ी को पक्का करने की चर्चा पत्नी और बच्चों के साथ होती भी रहती थी, लेकिन जब पैसे की बात आती तो पक्का मकान का बुना हुआ सपना पल में धराशायी हो जाता था। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद बृजमोहन के सपने को जैसे पंख लग गए। उन्होंने कुछ पैसे का इंतजाम किया और योजना से मिली राशि से अपना घर बनवा लिया। अब गाँव में बृजमोहन का भी पक्का मकान बन गया है और वह अपनी पत्नी इन्जोरा बाई सहित बच्चों के साथ बिना किसी परेशानी का निवास कर पा रहा है। पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जटगा में निवास करने वाले बृजमोहन खैरवार ने बताया कि वह वर्षो से झोपड़ी में निवास करता है। समय के साथ झोपड़ी जर्जर हो जाने और बारिश के दिनों में उन्हें हर साल परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्हें मरम्मत के लिए अनावश्यक पैसे खर्च भी करने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि घर को पक्का बना सके। परिवार के लोगों की इच्छा थी कि घर पक्का बन जाए, लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं हो पाने से उनकी इच्छाएं अधूरी ही रह जाती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के पश्चात उन्होंने कुछ रुपये का इंतजाम किया और अपना मकान बनवा लिया है। उन्होंने बताया कि अब सिर्फ प्लास्टर का कार्य बचा है और आने वाले दिनों में इसे भी पूर्ण कर लेगा। हितग्राही बृजमोहन खैरवार ने अपना स्वयं का पक्का मकान बन जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि पीएम आवास योजना में नाम आया। हम सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आभारी है कि हमारा नाम चयन कर राशि प्रदान की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें