Mon, 23 Nov 2026 | 05:08:32 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका, युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर।

I

Indian Business News

1 year ago 1,007 views
एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका, युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर।
कोरबा (आई.बी.एन -24) करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में संचालित प्राथमिक शाला आश्रम और प्राथमिक शाला भदरापारा में गाँव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह बहुत कठिन हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से स्कूल में अब अन्य शिक्षको की पदस्थापना हो गई है। एकल शिक्षकीय विद्यालय को शिक्षक मिल जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह आसान होने के साथ ही उनका भविष्य भी उज्ज्वल नजर आने लगा है। शासन द्वारा अपनाई गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से जिले के अतिशेष शिक्षको को रिक्त और आवश्यकता वाले विद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस प्रक्रिया से करतला ब्लॉक के अंतर्गत भैसामुड़ा के प्राथमिक शाला आश्रम स्कूल में शिक्षिका श्रीमती सुमित कँवर की नियुक्ति हुई है। विद्यालय एकल शिक्षकीय था और यहाँ एकमात्र शिक्षक सियाराम कश्यप विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हैं। अब यहाँ शिक्षिका पदस्थ हो जाने के बाद उन्हें भी राहत मिली है। विद्यालय में पढाई करने वाली गौरी, देवंती, पूर्वी का कहना है कि मैडम नई आई हैं। वह हम लोग को पढ़ाती हैं। शिक्षिका सुमित कँवर ने बताया कि विद्यालय में 29 बच्चे हैं। यहाँ पदस्थ होने के बाद नियमित क्लास आती हैं और पढ़ाती हैं। इसी गाँव के भदरापारा में भी एक अन्य प्राथमिक शाला संचालित है। यहाँ 14 बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती रंभा मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 से यह विद्यालय एकल शिक्षकीय था। हमारे विद्यालय में सुभद्रा पाल युक्ति युक्तकरण से शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई है। विद्यालय के विद्यार्थी जानसी, विनय, आर्यन, वीरा ने बताया कि नई मैडम सुभद्रा पाल आई हैं, वह कक्षा लेती हैं। ग्राम भैसामुड़ा के एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षिकाओं के पदस्थ होने के बाद ग्रामीण भी खुश है, क्योंकि उन्हें भी लगने लगा है कि अब उनके बच्चों के भविष्य की नींव का निर्माण सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया की सराहना की।
Tags # #

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2766
पेज 6 / 461