Tue, 24 Nov 2026 | 07:30:57 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा।

इंडियन पब्लिक स्कूल पाली को मिला ISO 21001:2018 सर्टिफिकेट बेहतरीन शिक्षा प्रणाली दर्शाता है यह प्रमाण पत्र - डायरेक्टर राकेश मिश्रा।

I

Indian Business News

1 year ago 470 views
इंडियन पब्लिक स्कूल पाली को मिला ISO 21001:2018 सर्टिफिकेट बेहतरीन शिक्षा प्रणाली दर्शाता है यह प्रमाण पत्र - डायरेक्टर राकेश मिश्रा।
पाली (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला के पाली विकासखंड में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल को बेहतरीन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ISO सर्टिफिकेट मिला है। यह प्रमाण पत्र शिक्षा के बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है ,शासकीय, निजी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है। जिनमे से एक अंग्रेजी माध्यम का इंडियन पब्लिक स्कूल है, जिसने गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली शिक्षण मामले में उत्कृष्टता के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए आईएसओ प्रमाणित विद्यालय का गौरव प्राप्त किया है। शिक्षण प्रबंधन को लेकर सुर्खियों में आया है। जहां इस विद्यालय को आईएसओ प्रमाणपत्र से नवाजा गया है और आईएसओ का प्रमाणपत्र पाने वाला क्षेत्र का पहला स्कूल बन गया है। विद्यालय को यह सम्मान छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं तथा निजी स्कूल के गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम को लेकर मिला है, जो इस स्कूल की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। प्रमाणपत्र जारी करने से पहले दिल्ली से आयी टीम द्वारा सर्वे कर स्कूल का कई लेबल पर परीक्षण किया गया। फलस्वरूप इंडियन पब्लिक स्कूल को आईएसओ प्रमाणपत्र मिला। इस विद्यालय के डायरेक्टर राकेश मिश्रा ने गत 2009 में स्कूल की नींव रखी थी। तब यहां नर्सरी से 5वी कक्षा तक का मान्यता लेकर स्कूल का संचालन शुरू किया गया था। वर्ष 2011- 12 में 6वी ,से 8वी, 2012- 13 में 9वी एवं 2013- 14 में 10वी कक्षा तक की मान्यता ली गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम का बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए स्कूल विस्तार के तहत वर्ष 2021 में चैतमा एवं पोड़ी व 2024 में जटगा और बाँधाखार में इंडियन पब्लिक स्कूल ब्रांच का संचालन शुरू किया गया। जहां नर्सरी से 5वी तक की कक्षाएं संचालित की जा रही है। गरीब ग्रामीण बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस संस्था की खासियत यह है कि यहां अध्यनरत छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास व नैतिक शिक्षा भी दी जाती है। यहां नियुक्त अनुभवी शिक्षकगण जो शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और छात्रों को सीखने- पढ़ने में प्रेरित करने के साथ छात्रों में महत्वपूर्ण कौशल, जैसे आलोचनात्मक सोच, समस्या- समाधान और संचार क्रिया को विकसित करने में मदद करते है। इसके अलावा बच्चों को सीखने, पढ़ने और सफल होने के लिए भी प्रोत्साहित तथा रोल मॉडल के रूप में उनके व्यवहार, दृष्टिकोण और मूल्यों को प्रभावित करते है। स्कूल प्रबंधन द्वारा समय- समय पर अभिभावकों की बैठकें लेकर बच्चों के प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करते है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2767
पेज 1 / 462