Mon, 23 Nov 2026 | 03:23:07 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

पाली तहसील में भ्रष्टाचार की बाढ़: 8 दलालों पर आरोप, अफसरों पर वसूली का दावा, 22 जून से काम बंद।

I

Indian Business News

5 months ago 18,635 views
पाली तहसील में भ्रष्टाचार की बाढ़: 8 दलालों पर आरोप, अफसरों पर वसूली का दावा, 22 जून से काम बंद।
  पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24)अधिवक्ता संघ पाली ने कलेक्टर कोरबा को सौंपे शिकायती पत्र में तहसील कार्यालय में दलालराज का बड़ा खुलासा किया है। नायब तहसीलदार सुजीत कुमार पाटले पर दलालों को संरक्षण देने और उप पंजीयक वीणा कंवर पर रजिस्ट्री के नाम पर 3 से 10 हजार रुपये तक अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 16 जून तक का अल्टीमेटम: अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि *16 जून 2026 तक कार्रवाई नहीं हुई तो 22 जून 2026 से न्यायालयीन कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार* किया जाएगा। शिकायत के 8 अहम बिंदु: 1. नायब तहसीलदार पर आरोप: गांव-गांव में दलाल रखे हैं, तत्काल स्थानांतरण हो। 2. दलालों की लिस्ट: नारायण धावा, भारत राम यादव भेलवाटीकरा, पप्पू कश्यप पोंडी, विशेश्वर दास केराझरिया, द्वारिका प्रसाद तालापार, रामेश्वर दास कोटवार करतला, संतोष यादव बसीबार, नारायण राजपूत परसदा के नाम उजागर। 3. लोक सेवा केंद्र का गलत इस्तेमाल: कर्मचारी नकल-नामांतरण जैसे न्यायालयीन काम कर रहे, रोक लगे। 4. पेशी केस लटकाए: राजस्व कोर्ट में पेशी वाले मामलों का पंजीयन नहीं हो रहा। 5. वकीलों पर रोक: SDM कोर्ट में पंचायत केसों में अधिवक्ताओं को पेश होने से रोका जा रहा। 6. ऑनलाइन-ऑफलाइन घोटाला: ऑनलाइन केस बंद दिखाकर ऑफलाइन चलाए जा रहे, जांच हो। 7. ऑनलाइन पैरवी बैन: ऑनलाइन मामलों में वकीलों को पैरवी नहीं करने दी जा रही। 8. रजिस्ट्री में वसूली: उप पंजीयक वीणा कंवर पैसे न देने पर बहाने बनाकर रजिस्ट्री रोक देती हैं, 10 हजार तक मांग। अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंवर का बयान: अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंवर, उपाध्यक्ष परमोशन दास महंत व सचिव अश्वनी कुमार वर्मा ने पत्र में कहा कि पीठासीन अधिकारी की उदासीनता से परिसर में अवैधानिक काम बढ़ गए हैं। कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जनता परेशान: स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील में बिना दलाल और सुविधा शुल्क के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की एक फाइल तक नहीं हिलती। रजिस्ट्री कराना बिना पैसे के नामुमकिन है। पत्र वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप है। काम ठप की चेतावनी के बाद कलेक्टर कार्यालय हरकत में आया है। फिलहाल अधिकारियों का पक्ष नहीं मिला है, लेकिन जांच के आदेश की संभावना जताई जा रही है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2766
पेज 1 / 461