Tue, 24 Nov 2026 | 04:38:17 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा।

विधायक केरकेट्टा की बेटी ने भी ठोकी दावेदारी  कॉंग्रेस से अब तक 11 दावेदार सामने आए।

I

Indian Business News

3 years ago 6,611 views
विधायक केरकेट्टा की बेटी ने भी ठोकी दावेदारी  कॉंग्रेस से अब तक 11 दावेदार सामने आए।
कोरबा (आई.बी.एन -24)पाली तानाखार विधानसभा में कॉंग्रेस के दावेदारों के आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इनमें आश्चर्यजनक रूप से पत्रिका खुरसेगा का नाम सामने आया है। जो क्षेत्र में विधायक श्री केरकेट्टा की बेटी के नाम से जानी पहचानी जाती है। विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत डोंगानाला की युवा सरपंच श्रीमती पत्रिका खुरसेगा विधायक श्री केरकेट्टा के काफी करीबी रही है। विधायक उनके मितान पापा है। लेकिन चुनावी दंगल में ताल ठोकने के लिए उनके सामने आना कई प्रश्नों को जन्म देता है। उन्होंने अपनी दावेदारी पर कहा कि विधायक पापा से जो नाराजगी कार्यकर्ताओं में देखने को मिली है। यदि उनको मौका मिला तो वह पापा के खिलाफ नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेंगे। आज ही पाली तानाखार से 11 दावेदारों ने अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को सोपा। इनमें जनपद अध्यक्ष दुलेश्वरी सुधार, सुंदर सिंह मरकाम ,विजय जगत, यशवंत लाल, चंदन सिंह, श्रीमती हेमलता बघेल, श्याम लाल मरावी, शिव कला कँवर,किरण कुजूर ,छत्रपाल कँवर,पत्रिका खुरसेंगा के नाम शामिल हैं। विधायक श्री केरकेट्टा के खिलाफ जिस तरह से नाराजगी की बात सामने आ रही है उससे यह फेहरिस्त लंबी हो सकती है आने वाले दिनों में कई और दावेदारों के नाम सामने आ सकते हैं। जिससे कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान होने की संभावना है। पाली तानाखार खार पर अजजा के लिए सुरक्षित सीट है। लेकिन उससे कहीं यह कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट माना जाता है ।पिछले चार चुनाव से कांग्रेस ने यहां एकतरफा जीत दर्ज की है ।इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सुप्रीमो दादा हीरा सिंह मरकाम ने पिछले चुनाव में अपनी सारी ताकत झोंक दी थी और और ऐन मौके पर तीन बार के एमएलए रामदयाल उइके के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने से मोहित केरकेट्टा को गॉड गिफ्टेड टिकट मिली थी और इस विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया था। ऐसे में इसे सुरक्षित सीट माना जा रहा है ।यही कारण है कि कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त दिख रही है। वही मोहित राम के 5 वर्षीय कामकाज का अवलोकन करें तो अधिकांश कार्यकर्ता नाराज दिख रहे हैं जो एक बड़ा कारण है। जिसके कारण भी टिकट दावेदारों की भीड़ लग रही है। गोगपा की विरासत संभालने तुलेश्वर तैयार। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली तानाखार से हुंकार भरते हुए दादा हीरा सिंह मरकाम की विरासत को संभालने ऐलान कर दिया है। त्रिकोणीय संघर्ष में पिछले 4 चुनाव में गोगपा दूसरे स्थान पर रही है और कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर देते आई है। भाजपा में भी कई दावेदार। भारतीय जनता पार्टी में भी दावेदारों की फेहरिस्त है। इसमें पूर्व विधायक रामदयाल उईके, देवी सिंह टेकाम ,विजय बहादुर जगत, श्याम लाल मरावी, किरण मरकाम, डॉ पवन सिंह के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 1 / 453