Mon, 23 Nov 2026 | 12:40:42 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों योजना के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी। : पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

I

Indian Business News

2 years ago 1,302 views
पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगर पालिक निगम, कोरबा तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संयुक्त रूप से जिला पंचायत सभाकक्ष कोरबा में पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर आयुक्त नगर पालिक निगम श्री खजांची कुम्हार, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री टी.आर. कश्यप, सी.एस.सी प्रबंधक श्री अविनाश देवांगन एवं जिले के 18 प्रकार के परंपरागत व्यवसायों से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों के संघ प्रमुख व प्रतिनिधगण उपस्थित रहें। कार्यशाला में अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार द्वारा पी.एम. विश्वकर्मा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं एवं पात्रता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री कश्यप द्वारा योजना से संबंधित जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले में इस योजनान्तर्गत 7898 कारीगरों, शिल्पकारों का पंजीयन किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय क्षेत्रों में निगरीय निकायों के द्वारा प्रथम चरण सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में आवेदन पत्रों का पुनरीक्षण कर पात्र कारीगरों, शिल्पकारों का अनुमोदन किया जाएगा। तत्पश्चात् पात्र हितग्राहियों को ऋण प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान श्री कश्यप द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों के शंकाओं का समाधान करते हुये योजनान्तर्गत विभिन्न चरणों की प्रकियाओं की विस्तुत जानकारी दी गई तथा अधिकाधिक संख्या में पात्र आवेदकों को लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से पंजीयन कराये जाने हेतु आग्रह किया गया। सी.एस.सी. प्रबंधक ने योजनान्तर्गत कारीगरों, शिल्पकारों के पंजीयन हेतु आधार, मोबाईल नम्बर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता बताते हुये पंजीयन के इच्छुक कारीगरों/शिल्पकारों का आज के कार्यशाला में ही 39 कारीगरों/शिल्पकारों का पंजीयन किया गया।
Tags # #

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 14 / 453