Mon, 23 Nov 2026 | 03:16:51 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित।

कोरबा : कही नींव खुदाई तो कही बनकर तैयार,पीएम आवास से गरीबो को मिल रही खुशियां अपार।

I

Indian Business News

1 year ago 1,534 views
कोरबा : कही नींव खुदाई तो कही बनकर तैयार,पीएम आवास से गरीबो को मिल रही खुशियां अपार।
कोरबा (आई. बी. एन -24) अपनी झोपड़ी में वर्षो तलक परेशानी झेलते आए सपलवा के प्रह्लाद सिंह इसलिए खुश है कि आने वाले दिनों में उनकी परेशानी अब परेशानी नहीं रहेगी। उन्हें भी अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी रहने का मौका मिलेगा। उनकी पत्नी उर्मिला बाई भी चाहती थीं कि उनका भी कोई पक्का मकान हो लेकिन पक्के मकान के लिए खर्च की सीमा उनके सपनों को तोड़ देती थीं। गाँव के कई परिवारों के साथ इनका नाम भी जब पीएम आवास योजना में आया तो खुशी का ठिकाना न रहा। प्रह्लाद सिंह और उनकी पत्नी उर्मिला बाई अपने सपनो के आशियाने को पूरा करने जुट गए हैं। पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सपलवा के प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम आने के बाद उन्होंने अपना घर निर्माण शुरू किया है। आने वाले कुछ महीनों में उनका यह घर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। खेती किसानी कर कुछ रुपये जोड़कर घर का खर्च भले ही निकाल लेता हैं लेकिन इतने रुपये का इंतेजाम नहीं कर पाता कि वह पक्का मकान बना सके। उन्होंने बताया कि मकान कच्चा होने से बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। छत से पानी गिरता है और नीचे कपड़े सहित घर के समान भी पानी में भीगकर खराब होते हैं। आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए प्रहलाद सिंह ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूँ कि पीएम आवास योजना में मुझे लाभ मिला। इसी तरह सपलवा के वीर साय और मिथिलेश ने बताया कि उनका भी घर कच्चा था। पीएम आवास योजना में नाम आने के बाद उनका भी पक्का मकान बना और अब बारिश के दिनों में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए कहा कि झोपड़ी में रहने वालों को पक्का मकान बनाने और उसमें रहने के साथ ही उनकी परेशानी से छुटकारा मिलने का अवसर मिल रहा है। यह बहुत खुशी की बात है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2756
पेज 46 / 460