Thu, 26 Nov 2026 | 03:49:29 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

सनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

I

Indian Business News

3 months ago 13,188 views
सनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।
बांकी मोंगरा, 21 अगस्त 2026। साइबर अपराधों से बचाव और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सनशाइन स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराध, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत दस्तावेज साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा संदिग्ध मैसेज या कॉल आने पर तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल शिकायत करना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका थाना प्रभारी द्वारा सरल भाषा में समाधान बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा। सनशाइन स्कूल में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपयोगी पहल बताया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बच्चों से साइबर अपराध के प्रति स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2771
पेज 1 / 462