Thu, 26 Nov 2026 | 12:30:56 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

सुअर मारने के लिए बिछाए गए तार से करंट लगने के कारण किशोर युवक की मौत हो गई। लाश छुपाने वाले 8 आरोपी जेल भेजे गए हैं।

I

Indian Business News

2 years ago 2,094 views
सुअर मारने के लिए बिछाए गए तार से करंट लगने के कारण किशोर युवक की मौत हो गई। लाश छुपाने वाले 8 आरोपी जेल भेजे गए हैं।
कटघोरा (आई.बी.एन. -24) कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम कुटेशरनगोई निवासी परमेश्वर यादव 17 साल अपने दोस्तों के साथ कार्तिक पूर्णिमा मनाने गया था। शाम को घर वापस आया और कुछ देर बाद फिर घर से बाहर घूमने निकला था, जो घर वापस नहीं आया। भाई की रिपोर्ट पर गुम इंसान व अपहरण का मामला कायम कर तलाश थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में शुरू की गई। इस दौरान संदेही भवन सिह कंवर से पूछताछ में परमेश्वर को मानगुरू पहाड़ झोका नाला की तरफ जंगली सुअर होने एवं फसल देखने जाना है कहकर ले जाने का पता चला। रात 9:30 बजे झोका तालाब के पास पगडंडी रास्ते में कोई खुला तार में करेंट लगने से भुवन सिंह वहीं गिर गया और लगभग 2 घंटा बाद होश आने पर घर आया तथा गोपाल व फूलसाय वहां से भाग गये। विवेचना के दौरान ग्रामीणों शिशुपाल सिह धनुहार, संतोष कुमार कंवर के द्वारा गांव के कन्हैया राम यादव, लक्ष्मी नारायण पोर्ते को जंगली सुअर मारने के लिए सेटिं्रग तार बिछाने के लिए मना करना बताया गया। इस पर संदेही लक्ष्मीनारायण तथा अंजय को तलब कर कड़ाई से पूछताछ ़में बताया कि जंगली सुअर फंसाने के लिए अवैध रूप से सेंट्रिंग तार बिछा कर बिजली करेंट सप्लाई किये थे जिसमें परमेशवर यादव की करेंट से मृत्यु हो जाने पर शव को मानगुरू पहाड़ ऊपर छिपा दिया गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बालक के शव को बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों कन्हैयाराम यादव पिता स्व. शिवराम यादव 39 वर्ष कुटेशरनगोई, लक्ष्मीनारायण पिता भरत लाल पोर्ते 34 साल डुमरमुडा,अंजय यादव उर्फ अज्जे पिता संतराम यादव 25 साल कुटेशरनगोई, पंचराम बिरहोर उर्फ पंच्चू पिता राम सिह बिरहोर्र 30 साल नागरमुडा बिंझरा इन्द्रभुवन नेटी उर्फ पप्पू पिता बुधवार सिह नेटी 34 साल डुमरमुडा, भवन सिह कंवर पिता घासी सिह कंवर 24 साल कुटेशरनगोई, फूलसाय धनवार पिता भांवर साय धनवार 42 साल कुटेशरनगोई, गोपाल सिह कंवर पिता जीरजोधन सिह कंवर 36 साल कुटेशरनगोई के विरुद्ध धारा 363,304,201,34 भादवि एवं 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की है। प्रकरण का एक आरोपी दशरथ यादव फरार है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तेजकुमार यादव, एएसआई कुंवर साय पैकरा, विनोद खाण्डे, प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, राजेन्द्र मरकाम, संदीप पाण्डेय, आरक्षक महेन्द्र चंद्रा, नंदलाल सारथी, मनीष साहू, भुनेश्वर आदिले, अजय खुटले, अरूण पाटले, सुखदेव मुण्डा, खम्हन सिंह, राजेन्द्र कंवर, रामसुददीन मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2771
पेज 46 / 462