Thu, 19 Nov 2026 | 04:09:30 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत ...संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी।

I

Indian Business News

2 years ago 1,211 views
सर्वहारा वर्ग के विकास की चिंता करती है कांग्रेस : ज्योत्सना महंत ...संसदीय क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी।
कोरबा(आई. बी. एन -24) कोरबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के द्वारा संसदीय क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क व दौरा की कड़ी में आज धनरास, लोतलोता, सिरकी छुरीखुर्द, रिसदी में पहुंचकर वे जनता से रूबरू हुईं। सांसद ने लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिये हमेशा से काम किया है। जातिगत भेदभाव की राजनीति कांग्रेस नहीं करती और न ही गरीबों में भेद करती है बल्कि गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए कांग्रेस काम करती आई है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भरोसेमंद सरकार है। हमने संकल्प लिया है कि केंद्र में सरकार बनने पर महिलाओं, युवाओं, किसानों सहित अन्य सभी वर्ग के लोगों के लिये पांच प्रमुख योजनाओं पर काम करेंगे। नारी न्याय योजना के अंतर्गत प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को 8333 रुपए हर महीने देने का संकल्प हम पूरा करेंगे। किसानों के लिए एमएसपी लागू किया जाएगा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। ज्योत्सना महंत ने कहा कि इन संकल्पों की पूर्ति का मार्ग जनता के हाथ में है और कांग्रेस की प्रचंड मतों से सरकार बनाकर लाएंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। 0 मितानिनों, आंगनबाड़ी कर्मियों का बढ़ायेंगे मानदेय सांसद ज्योत्सना महंत ने इस बात का विश्वास दिलाया है कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही मैदानी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों के विकास में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कांग्रेस की सरकार काम करेगी, इसका मैं विश्वास दिलाती हूं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2738
पेज 12 / 457