क्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

पाली : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा पाली में 10 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य भोजली रैली।

पाली (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा आगामी 10 अगस्त 2025 को पाली में एक भव्य भोजली रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसकी तैयारी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की टीम जुटी हुई है।


कार्यक्रम प्रभारी बादल दुबे ने बताया कि यह रैली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, वेशभूषा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेगी.भोजली रैली 10 अगस्त रविवार को महामाया देवालय से दोपहर 12 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुरातन शिव मन्दिर घाट नौकोनियां तालाब में भोजली विसर्जन के साथ संपन्न होगी. रैली में गत वर्ष की तरह कर्मा, सुवा, पंथी, राउत नाचा, नवदुर्गा झांकी जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी.इस आयोजन की तैयारी के तहत नाग पंचमी के दिन नगर के विभिन्न स्थलों पर परंपरागत भोजली गीतों के साथ भोजली बोई गई.छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने समस्त क्षेत्र वासियों से जात-पात, राजनीति और भिन्न विचारधाराओं से ऊपर उठकर इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है. यह रैली छत्तीसगढ़ी मीत-मितान की परंपरा को सहेजने और हमारी गौरवशाली संस्कृति को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है.इस रैली में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करेंगे.नगर और क्षेत्र में छग के इस पारम्परिक त्योहार को विगत कुछ वर्षो से छग क्रांति सेना ने नयी पहचान दिलाई है।

Indian Business News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!