Thu, 26 Nov 2026 | 08:29:42 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित

Shailendra

3 days ago 617 views
डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित

संवाददाता शैलेन्द्र डिक्सेना

कोरबा(आई बी एन-24)। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को विभाग ने निलंबित कर दिया है। ACB की टीम ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राज्य कर आयुक्त ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, कबाड़ कारोबारी मोहम्मद शौएब रंगरेज ने ACB में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि 18 नवंबर को स्क्रैप से भरी उनकी गाड़ी को रोक लिया गया था। गाड़ी में माल के बिल होने के बावजूद 10 लाख रुपये जुर्माने की मांग की गई थी।

आरोप है कि गाड़ी छोड़ने के बदले पहले दो लाख रुपये मांगे गए। बाद में डेढ़ लाख रुपये देने की बात तय हुई। इसके बाद कारोबारी ने ACB से शिकायत कर दी।

रिश्वत लेते समय ACB ने पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया। शनिवार को रिश्वत की रकम लेते समय GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त टीम शामिल थी।

इस मामले में इमरान मेमन (30), निवासी संजयनगर कांकेर, को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने रिश्वत की रकम दिलाने में मदद की थी। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

निलंबन के बाद जगदलपुर रहेगा मुख्यालय

राज्य कर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आंचल गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, जगदलपुर संभाग रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2752
पेज 13 / 459