
कोरबा/पाली (आई.बी.एन 24)कोरबा: जिले में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। प्रदेश के सभी 10 निगमों सहित नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के नतीजों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कटघोरा नगर पालिका के चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
यहां भाजपा को फिर से हार का सामना करना पड़ा, जबकि कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस के राज जायसवाल ने भाजपा के आत्मनारायण पटेल को हराया और 554 मतों से विजय प्राप्त की।
कटघोरा नगर पालिका के अधिकांश वार्डों में कांग्रेस का दबदबा देखा गया। आइए जानें कि किस वार्ड में किस पार्टी ने जीत दर्ज की:
वार्ड क्रमांक 1: निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 2: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 3: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 4: भाजपा
वार्ड क्रमांक 5: भाजपा
वार्ड क्रमांक 6: भाजपा
वार्ड क्रमांक 7: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 8: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 9: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 10: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 11: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 12: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 13: भाजपा
वार्ड क्रमांक 14: कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 15: भाजपा
इस चुनावी नतीजे ने कांग्रेस को कटघोरा नगर पालिका में स्पष्ट बढ़त दिलाई, और भाजपा को इस बार एक बार फिर शिकस्त का सामना करना पड़ा गया।