
जटगा- कटघोरा (आई.बी.एन -24) इंडियन पब्लिक स्कूल, जटगा में डायरेक्टर राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में इंडियन पब्लिक स्कूल जटगा के हेडमास्टर लोकनाथ चंद्रा के द्वारा
रक्षाबंधन के पूर्व राखी बनाओ एवं ड्राइग प्रतियोगिता रखा गया था, जिसमें क्लास वन से क्लास फोर्थ तक के बच्चों के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता रखा गया था एवं क्लास नर्सरी से यू केजी के बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता रखा गया था। छोटे छोटे बच्चों ने बहुत सुन्दर ड्राइग एवं राखी बनाए।

अपने हाथो से राखी बनाकर बच्चों ने जो, हमारी एवं हमारे गांव किया रक्षा करते है शान्ति व्यवस्था बनाते है, पुलिस स्टॉफ उनको बच्चो ने पुलिस चौकी जटगा के चौकी प्रभारी श्री चंद्रपाल खांडे एवं समस्त स्टॉफ को राखी बांध कर आशीर्वाद प्राप्त, किये इसके पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग में भी जा कर सभी स्वास्थ्य स्टॉफ को बच्चों ने राखी बांध कर इनसे भी आशीर्वाद लिए, इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं बच्चों को राखी बनाने सिखाने में स्कूल के टीचर्स अर्पिता सिंह, शिखा सिंह, आकांछा तिग्गा, दीपांजलि गुप्ता एवं शुशीला रजक का सराहनीय योगदान रहा।