Thu, 26 Nov 2026 | 04:25:41 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

पाली : शराब दुकान में तीन नकाबपोशों ने बंदूक की नोक अड़ाकर लूटे 2.93 लाख रुपए, 12 घंटे बाद भी पुलिस को नही लगी कोई सुराग।

I

Indian Business News

2 years ago 550 views
लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी समेत तीन कर्मियों को बनाया निशाना। कोरबा (आई.बी.एन -24) पाली के शराब दुकान में तीन बदमाश बंदूक दिखा कर 2. 93 लाख हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। रात को दुकान बंद करने के समय लुटेरों ने धावा बोला। घटना को अंजाम देने के बाद बिलासपुर कटघोरा नेशनल हाईवे की ओर आरोपित भागे। नेशनल हाईवे से करीब आधा किलोमीटर दूर आईटीआई के पास सरकारी देसी और अंग्रेजी शराब दुकान संचालित है। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे यहां एक बाइक में सवार होकर तीन नकाबपोश आरोपित पहुंचे। उस वक्त सुरक्षा कर्मी के अलावा सेल्समैन व सुपरवाइजर दुकान में मौजूद थे। पहले तो कर्मचारियों को लगा कि शराब खरीदने पहुंचे हैं, पर अचानक चेहरे पर गमछा बांधे एक आरोपित ने बंदूक निकाल लिया। सबको धमकाते हुए कहा कि चुपचाप सभी रकम को दराज में रखे दिन भर की बिक्री रकम उसके हवाले कर दे। जान जाने की डर से सभी सकते में आ गए और लुटेरे जैसा कह रहे हैं वैसा ही करने में अपनी भलाई समझा। एक लुटेरा बंदूक ताने खड़ा रहा और उसके दो अन्य साथी दुकान के दराज से बैग में रुपए समेटने लगा। रुपए लूटने के बाद सभी आरोपित एक साथ बाइक में बैठकर नेशनल हाईवे की ओर भागे। घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में लूट की पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपित कटघोरा की दिशा में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भागे। कर्मचारियों के अनुसार पूरे दिन की दो लाख 93 हजार रुपए रखे थे जिसे लुटेरे अपने साथ ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल लेकिन खराब क्वालिटी व आरोपितों का चेहरा ढका होने की वजह से पहचान करने में परेशानी हो रही। फिलहाल पुलिस लूट का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपितों की पतासाजी कर रही है। इसके पहले गोपालपुर स्थित देसी शराब दुकान में बंदूक की नोक पर ठीक इसी स्टाइल बाइक में आए आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को तो पुलिस ने सुलझा लिया था पर एक बार फिर वही चुनौती सामने आ गई।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2745
पेज 1 / 458