Sun, 29 Nov 2026 | 03:46:00 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस।

भाजपा के मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल : राजेश यादव।

I

Indian Business News

5 months ago 13,511 views
भाजपा के मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल : राजेश यादव।
कोरबा(आई.बी.एन -24)। प्रदेश सह संयोजक भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए देश को नई दिशा और गति प्रदान की। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने तथा देशहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर नए भारत की नींव को और सुदृढ़ किया है। भाजपा नेता राजेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और आयुष्मान भारत योजना, करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफल रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य, बैंकिंग और स्वच्छ ईंधन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। वहीं डिजिटल इंडिया अभियान के माध्यम से डिजिटल सेवाओं और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से आम जनता तक पहुंच रहा है। राजेश यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते हुए आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2808
पेज 31 / 468