Sat, 14 Nov 2026 | 09:41:53 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा कार्यसमिति की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

I

Indian Business News

3 months ago 2,294 views
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा  कार्यसमिति की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।
कोरबा, दिनांक 06 अगस्त 2026। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, जिला कोरबा की नवनिर्वाचित कार्यसमिति की प्रथम बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने की। बैठक में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा ताजन, जिला महामंत्री श्रीमती प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती हेमलता कंवर, मीडिया प्रभारी श्रीमती शर्मिला राज, संगठन मंत्री श्रीमती गोमती देवांगन, मंत्री श्रीमती पुष्पा कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना श्रीवास, श्रीमती कुमारी पटेल, श्रीमती नेहा सिंह सहित कार्यसमिति के सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्व औपचारिक रूप से सौंपे गए तथा उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों एवं आगामी योजनाओं से अवगत कराया गया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, प्रत्येक परियोजना एवं सेक्टर स्तर तक संगठन का विस्तार करने, अधिकाधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजली पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं सक्रियता में निहित है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता और सहायिका की आवाज़ बनने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण, नियमित बैठकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में अध्यक्ष श्रीमती मधु जयसवाल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457