Wed, 25 Nov 2026 | 04:11:01 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव।

नौतपा LIVE: पहले दिन ही कोरबा में आग उगल रहा सूरज, 43°C तापमान, 45°C का खतरा।

I

Indian Business News

5 months ago 15,114 views
नौतपा LIVE: पहले दिन ही कोरबा में आग उगल रहा सूरज, 43°C तापमान, 45°C का खतरा।
कोरबा(आई.बी.एन -24)सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही आज से नौतपा का आगाज हो गया है। नौतपा के पहले ही दिन कोरबा जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। नगर पंचायत पाली में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। नौतपा के पहले ही बिगड़े हालात भीषण गर्मी और लू का असर नौतपा शुरू होने से पहले ही दिखने लगा था। पाली के ऐतिहासिक नौकोनिया तालाब क्षेत्र में पिछले चार दिनों में गर्मी के कारण करीब 600 चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आम, नीम और अशोक के पेड़ों पर बसेरा करने वाले चमगादड़ तेज धूप और डिहाइड्रेशन के कारण पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं। जांच के लिए भेजे सैंपल घटना की सूचना पर पशुधन विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के सहायक संचालक डॉ. एसएन मिश्रा ने IBN-24 को बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हीट स्ट्रोक प्रतीत हो रहा है। हालांकि किसी संक्रमण या बीमारी की आशंका को देखते हुए मृत चमगादड़ों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एहतियातन सभी मृत चमगादड़ों को सुरक्षित तरीके से जला दिया गया है। क्यों संवेदनशील हैं चमगादड़...? वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, चमगादड़ स्तनधारी प्राणी हैं और इनके शरीर का तापमान नियंत्रित रखने की क्षमता सीमित होती है। दिन में ये झुंड में पेड़ों पर उल्टे लटककर समय बिताते हैं। 43 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों में इनके शरीर से पानी तेजी से कम होता है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नौतपा में और बढ़ेगी गर्मी: मौसम विभाग। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। कोरबा जिले में औद्योगीकरण और हरित क्षेत्र घटने के कारण यह इलाका 'हीट आइलैंड' में बदल रहा है। विभाग ने जारी की एडवाइजरी। वन और पशुधन विभाग ने चमगादड़ों को बचाने के लिए तत्काल उपाय शुरू किए हैं। नौकोनिया तालाब क्षेत्र के पेड़ों पर पानी का छिड़काव, फॉगिंग और अस्थायी मिस्ट सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि मृत या कमजोर चमगादड़ों को हाथ न लगाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें। स्थानीय पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि हर साल हजारों प्रवासी चमगादड़ पाली आते हैं, लेकिन एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मौत की यह पहली घटना है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2781
पेज 2 / 464