Thu, 26 Nov 2026 | 01:35:05 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।

I

Indian Business News

2 years ago 712 views
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज दोपहर सवा 01 बजे हरदीबाजार में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 04 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में बच्चे अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शारदा राठौर से सवाल जवाब किया तो उन्होंने दोपहर 01 बजे बच्चों को छुट्टी देने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आंगनबाड़ी संचालित करने का समय निर्धारित किया गया है। निर्धारित समयावधि से पूर्व बच्चों की छुट्टी कर देना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित सुपरवाइजर श्रीमती हेमलता साहू को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध खेल सामग्री, खाद्य सामग्री, वजन मशीन आदि की जानकारी ली और गर्भवती, शिशुवती महिलाओं तथा छोटे बच्चों को पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन देने तथा हरी सब्जी बनाने के निर्देश भी दिए। एनीकट का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले - कलेक्टर। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने हरदीबाजार में लीलागर नदी पर बनाए गए एनीकट का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री एस. एल. द्विवेदी से एनीकट के माध्यम से लाभान्वित किसानों की जानकारी ली। श्री द्विवेदी ने एनीकट निर्माण की वस्तु स्थिति की जानकारी देते हुए आसपास के किसानों को इससे लाभ मिलने की बात कही। कलेक्टर ने भविष्य में एनीकट निर्माण करने से पूर्व लाभान्वित किसानों की संख्या के आधार पर कार्ययोजना प्रस्तुत करने तथा अधिक से अधिक किसानों को इससे लाभान्वित करने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी कौशल सिंह पैंकरा, श्री शांतनु विश्वास सहायक अभियंता उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2787
पेज 1 / 465