Indian Business News
गर्मी के समय ज्यादा जरूरत पड़ती है पानी की
चूंकि हैंड पंप रोड किनारे लगे होने से राहगीरों के अलावा 24 घंटे इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का आवा गमन निरंतर जारी रहता है वाहन चालकों को भी पानी की आवश्यकता पड़ती है इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए सरपंच के द्वारा हैंडपंप रोड के किनारे खुदवा कर लगाया गया था ताकि किसी भी व्यक्ति को गर्मी में या किसी भी समय पानी की आवश्यकता कमी ना हो।
स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल तक पहुंची बात
जिन लोगों के द्वारा हैंडपंप को कब्जा कर बोर मशीन लगाया गया है उनके द्वारा ही स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल को पानी की समस्या से निजात दिलाने की बात कही है। जिस पर स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल मौके पर पहुंच कर निराकरण करने की बात कही है। वही भाजपा नेता राजेश यादव का लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा विधायक से किया गया है। कौन है राजेश यादव? भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री,कुरूद विधानसभा व महासमुंद लोकसभा का विस्तारक जिसमें अजय चंद्राकर पूर्व स्वास्थ्य/पंचायत मंत्री तथा सांसद चुन्नी लाल साहू को जीतने में महत्वपूर्ण योगदान था। राष्ट्रपति पुरुस्कार व डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड दिल्ली में सम्मानित।सिरबिदा, कोल्हियामुडा,नवागांव, छिनदपुर नवोदय विद्यालय सलोरा,कटघोरा नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कोरबा जिला के अलावा प्रदेश बहुत सारे मुद्दों पर जनहित में कार्य करते हैं। ढेलवाडीह में एक एस ई सी एल कर्मचारी द्वारा द्वारा अधिकारियों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा था उसे न्याय दिलाने इनका महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था।
ग्रामीणों ने बताया कि श्री राजेश यादव के खिलाफ शिकायत करने विधायक प्रेमचंद पटेल के पास जाने लिए के भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा तथा ढेलवाड़ीह जनपत सदस्य पति भगवत साहू द्वारा भेजा गया था। ग्रामीणों बताया कि राजेश यादव को हमने कभी देखा नहीं है और न ही पहचानते हैं। शिकायत पत्र जनपद सदस्य के पति द्वारा लिखवाया गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव के नंबर 8815133636 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु संपर्क नहीं हो पाया।
जनपद पंचायत कटघोरा CEO यशपाल सिंह
हमको शिकायत मिली है जिस पर हमारे द्वारा एक टीम गठित कर जांच करने मौके पर भेजा गया था जांच में सही पाया गया है।
बोर मशीन को निकाल कर हैंडपंप लगाया जाएगा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लिया जाएगा।
जल है तो जीवन
विज्ञापन