Sat, 28 Nov 2026 | 02:27:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

ढेलवाडीह : शासकीय हैंड पंप पर निजीकरण  का मामला ने पकड़ा तुल...जनपद सदस्य पति कर रहा है खेल बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं आम जन।

I

Indian Business News

2 years ago 1,324 views
ढेलवाडीह : शासकीय हैंड पंप पर निजीकरण  का मामला ने पकड़ा तुल...जनपद सदस्य पति कर रहा है खेल बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं आम जन।
कटघोरा (आई.बी.एन -24)ढेलवाडीह ग्राम पंचायत पर रोड किनारे आम जनता के लिए 2011 में शासन के द्वारा पानी की किल्लत ना हो इसके लिए हेड पंप लगवाया गया था। जिसका वहा के निवासरत लोग अपना दैनिक जीवन में उपयोग किया करते थे। लेकिन कुछ लोग के द्वारा उस हेड पंप को कब्जा कर निजी मशीन लगा कर उसका उपयोग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी व पानी की कमी को देखते हुए सेवा निवृत शिक्षक के द्वारा पानी की मांग की गई जिस पर उन लोगों के द्वारा पानी देने से मन कर दिया गया जिसकी शिकायत जनपद पंचायत कटघोरा तथा PHE विभाग कटघोरा को लिखित शिकायत दर्ज करवाया। जिस पर विभाग ने एक टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया। जांच पड़ताल में शिकायत को सही पाया गया। जिस पर ग्राम सचिव को निर्देश दिया गया की उक्त हेड पंप से मशीन को निकाल कर नया हेड पंप लगाया जाए। ग्राम सचिव पवन गुप्ता ग्राम सचिव पवन गुप्ता ने मौके पर जाकर हैंडपंप से मशीन को निकलवा कर हैंडपंप लगाने की कयावात शुरू किया तब वहां की महिलाएं एक राय होकर हैंड पंप में लगे बोर मशीन को निकालने नहीं दिए। ग्राम सचिव का कहना है कि हमारे पास हैंडपंप वह बोर मशीन भी है ग्राम वासियों को तकलीफ न हो इसके लिए हमारे द्वारा हैंडपंप लगाने का प्रयास किया गया। हैंडपंप है सरकारी पानी है सबको जरूरी ढेलवा डीह ग्राम पंचायत का रोड किनारे लगाई गई हैंड पम्प सरकारी है जिसका उपयोग वहां पर निवासरत आम जनता के अलावा राहगीर को भी पानी की आवश्यकता पड़ती है इन्हीं सब चीजों को देखते हुए रोड किनारे हैंडपंप लगवाई गई थी। गर्मी के समय ज्यादा जरूरत पड़ती है पानी की चूंकि हैंड पंप रोड किनारे लगे होने से राहगीरों के अलावा 24 घंटे इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का आवा गमन निरंतर जारी रहता है वाहन चालकों को भी पानी की आवश्यकता पड़ती है इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए सरपंच के द्वारा हैंडपंप रोड के किनारे खुदवा कर लगाया गया था ताकि किसी भी व्यक्ति को गर्मी में या किसी भी समय पानी की आवश्यकता कमी ना हो। स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल तक पहुंची बात जिन लोगों के द्वारा हैंडपंप को कब्जा कर बोर मशीन लगाया गया है उनके द्वारा ही स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल को पानी की समस्या से निजात दिलाने की बात कही है। जिस पर स्थानीय विधायक प्रेम चंद पटेल मौके पर पहुंच कर निराकरण करने की बात कही है। वही भाजपा नेता राजेश यादव का लिखित शिकायत ग्रामीणों द्वारा विधायक से किया गया है। कौन है राजेश यादव? भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री,कुरूद विधानसभा व महासमुंद लोकसभा का विस्तारक जिसमें अजय चंद्राकर पूर्व स्वास्थ्य/पंचायत मंत्री तथा सांसद चुन्नी लाल साहू को जीतने में महत्वपूर्ण योगदान था। राष्ट्रपति पुरुस्कार व डॉ भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय अवार्ड दिल्ली में सम्मानित।सिरबिदा, कोल्हियामुडा,नवागांव, छिनदपुर नवोदय विद्यालय सलोरा,कटघोरा नगर पालिका परिषद सहित विभिन्न ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कोरबा जिला के अलावा प्रदेश बहुत सारे मुद्दों पर जनहित में कार्य करते हैं। ढेलवाडीह में एक एस ई सी एल कर्मचारी द्वारा द्वारा अधिकारियों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा था उसे न्याय दिलाने इनका महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। ग्रामीणों ने बताया कि श्री राजेश यादव के खिलाफ शिकायत करने विधायक प्रेमचंद पटेल के पास जाने लिए के भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा तथा ढेलवाड़ीह जनपत सदस्य पति भगवत साहू द्वारा भेजा गया था। ग्रामीणों बताया कि राजेश यादव को हमने कभी देखा नहीं है और न ही पहचानते हैं। शिकायत पत्र जनपद सदस्य के पति द्वारा लिखवाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव के नंबर 8815133636 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु संपर्क नहीं हो पाया। जनपद पंचायत कटघोरा CEO यशपाल सिंह हमको शिकायत मिली है जिस पर हमारे द्वारा एक टीम गठित कर जांच करने मौके पर भेजा गया था जांच में सही पाया गया है। बोर मशीन को निकाल कर हैंडपंप लगाया जाएगा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लिया जाएगा। जल है तो जीवन

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 2 / 459