Thu, 26 Nov 2026 | 02:53:39 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान

पाली में आयोजित शिविर में 191 रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान।

I

Indian Business News

2 years ago 399 views
पाली में आयोजित शिविर में 191 रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान।
पाली (आई.बी.एन -24) द आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार पाली के तत्वाधान में नगर पंचायत पाली में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 191 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस महायज्ञ को सफल बनाया. यह शिविर प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है. इसे लेकर क्षेत्र के युवा रक्तदाताओं में काफी उत्साह दिखा. इस शिविर को भी ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने व्यापक प्रचार प्रचार किया गया. मंगल भवन पाली और ग्राम नुनेरा मे रक्त संग्रहण केंद्र बनाया गया था ताकि नुनेरा,बाँधाखार क्षेत्र के रक्त दाताओं को आने जाने मे कोई तकलीफ नहीं हो. एकता ब्लड बैंक के सदस्यों ने रक्त दान शिविर में रक्त एकत्रित करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पाली में 91 और नुनेरा से 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. जिसमें 191 विभिन्न आयु वर्ग के युवा, महिलाओं और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर में प्रत्येक रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट दिया गया.संस्था की ओर से ज़न जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर बताया गया कि स्वस्थ्य और युवा लोगों के लिए रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है. इसे लेकर भ्रांतियां है. किसी भी बीमार व्यक्ति के लिए आपका रक्त जीवन दायी हो सकता है. शरीर में रक्त निर्माण एक सतत प्रक्रिया है. एक निर्धारित मात्रा में रक्त दान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है. बल्कि शरीर का शुद्धिकरण हो जाता है.प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति हर 6 माह में एक बार रक्त दान कर सकता है. शिविर में दो दंपति ने भी एक साथ रक्तदान किया वही कई रक्तदान के लिए स्वास्थ्य गत कारणों से अपात्र हो गए. उनमे मायूसी दिखी.शिविर का आयोजन मंगल भवन में प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया. आयोजक समिति ने समस्त रक्तदाताओ सहित शिविर के सफल आयोजन मे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष योगदान देने वालों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464