Thu, 26 Nov 2026 | 06:07:49 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

भाजपा समर्थित प्रत्याशी माया रुपेश कंवर की पतंग उड़ा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाम बाई श्याम को पछाड़ा।

I

Indian Business News

1 year ago 522 views
भाजपा समर्थित प्रत्याशी माया रुपेश कंवर की पतंग उड़ा, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जाम बाई श्याम को पछाड़ा।
कोरबा(आई.बी.एन -24)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोरबा जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 में श्रीमती माया रूपेश कंवर ने लगभग 2850 मतों के अंतर से अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है। पतंग छाप से चुनाव लड़ रही माया भाजपा से समर्थित प्रत्याशी रही। क्षेत्र क्रमांक 08 में माया का चुनावी पतंग खूब उड़ा और इस कदर उड़ा के उनके पतंग की डोर से धनेश्वरी सिन्द्राम और निकटतम प्रतिद्वंदी गोंगपा प्रत्याशी जाम बाई श्याम की चुनावी डोर कट गई। माया की जीत का जश्न परिजनों सहित समर्थकों ने जोर-शोर से मनाया। माया कंवर ने अपनी यह जीत जनता को समर्पित करते हुए कहा है कि जिस विश्वास के साथ जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद और महिला मतदाताओं ने अपना दुलार व स्नेह दिया है, उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का वह अपने कार्यकाल में भरपूर प्रयास करेंगी। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए जिला पंचायत सदस्य बनना चाहती थी। मेरा लक्ष्य क्षेत्र को विकास के नये आयाम देना है। जनता ने आशीर्वाद देकर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहयोग किया है तो सबके मार्गदर्शन और सहयोग से इस लक्ष्य को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।उनका कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्या, रोजगार मूलक कार्य, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मूल रूप से गांवों के बुनियादी विकास को तज्जवो दी जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2785
पेज 5 / 465