Indian Business News
कोरबा (आई.बी.एन-24)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में 29 नवंबर 2026 को आबकारी वृत्त बांकीमोंगरा की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 23.9 लीटर महुआ शराब जब्त की। मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई में ग्राम बन्नचर, थाना कटघोरा निवासी सुशीला पटेल (60 वर्ष), पति बूंद राम के कब्जे से 6.7 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम देवगांव, थाना दीपका निवासी लक्ष्मीराम (45 वर्ष), पिता सौधीराम के कब्जे से 17.2 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

दोनों मामलों में कुल 23.9 लीटर महुआ शराब जब्त कर दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडे के विवेचन में की गई। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नेहा पांडेय, आबकारी मुख्य आरक्षक सिमोन मिंज, आबकारी आरक्षक रितेश गवेल तथा नगर सैनिक रमाकांत दूबे और प्रजेश सिंह शामिल रहे।
अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। विभाग द्वारा आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन