Wed, 18 Nov 2026 | 02:04:35 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शिलाफलकम, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम हुए आयोजित।

I

Indian Business News

3 years ago 505 views
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शिलाफलकम, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम हुए आयोजित।
  कोरबा (आई.बी.एन -24)मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद एवं ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम स्थापना, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए। ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण किया जाए। यह पौधरोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर की मेड़ पर, शासकीय स्कूल-शालाओं के परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के लिए जनपद पंचायत करतला ग्राम पंचायत घटाद्वारी, लबेद, बिरतरई, कुरूडीह आदि ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया। 75-75 फलदार, छायादार पौधे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, नीम, बरगद, बेल, पीपल आदि का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा पौधों के सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में शिलाफलक स्थापित किए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा अमृत सरोवर के समीप शाला परिसर में पंचप्रण की शपथ ली गई। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दीया का लेकर पंचप्रण की शपथ - विकसित भारत का सपना को साकार करना, सभी प्रकार के गुलाम मानसिकता का उन्मूलन करना, अपनी यशस्वी परंपराओं पर गर्व करना एवं उन्हें सुरक्षित रखना, देश की एकता एवं अखंडता पर कार्य करना, देश की और हमारे अटूट कर्तव्यों की पुष्टि करने की शपथ ली गई। शपथ के साथ ही सेल्फी ली गई। स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों के लिए चित्रकला, रंगोली, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2705
पेज 163 / 451