Sun, 15 Nov 2026 | 01:32:04 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

शासकीय हाई स्कूल विजयनगर में संकुल  स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संपन्न।

I

Indian Business News

1 year ago 244 views
शासकीय हाई स्कूल विजयनगर में संकुल  स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव संपन्न।
कोरबा/दीपका (आई.बी.एन -24) शासकीय हाई स्कूल विजयनगर भवन में संकुल विजयनगर के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक व हाईस्कूल की प्रथम कक्षाओं यथा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को गणमान्य जनप्रतिनिधियों, प्राचार्य संग समस्त प्रधानपाठको व शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही उपस्थित पालकों ने सम्मान पूर्वक चंदन तिलक लगाकर,आरती उतार कर व माला पहनाकर मुंह मीठा करते हुए पाठ्य-पुस्तक प्रदान कर औपचारिक प्रवेश दिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, अतिविशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती सुभद्रा कंवर, विशिष्ट अतिथि गणों में शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष दीपक कंवर,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंद्रभवन सिंह,धजाराम चौहान, वीर सिंह, रामलाल देवांगन, अरुण कुमार कंवर आदि ने सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भैयाराम कंवर ने हाईस्कूल विजयनगर को हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन हेतु हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया, सरपंच श्रीमती सुभद्रा कंवर ने हाईस्कूल विजयनगर में भृत्य की आवश्यकता हेतु प्रयास का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य श्रीमती नीलू अवस्थी ने स्वागत उद्बोधन में ग्राम के अधिकाधिक प्रबुद्ध जनों, जनप्रतिनिधियों व पालकों को शालेय गतिविधियों व शाला सुझाव हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने अपील की।शाला प्रवेशोत्सव की उपयोगिता,महत्व व प्रासंगिकता पर प्रधान पाठक माध्यमिक शाला विजयनगर सर्वेश सोनी ने सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास कार्यक्रम में सहभागिता हेतु अपील करते हुए कहा कि *** *ए स्कूल सरकारी नाव बस के हे। असल म एहर हमर गांव के ए* थीम आज भी हमारे छत्तीसगढ़ में प्रासंगिक है। वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती कमला पटेल ने उपस्थित जनों की सक्रिय उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सुग्घर व ओजस्वी संचालन व्याख्याता श्रीमती डा0अनिता पटेल ने किया।अंत में सरपंच,जनपद सदस्य के साथ उपस्थित जनों ने एक पेड़ मां के नाम हेतु नीम व सीताफल का पौधारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती कृष्णा सिदार, श्रीमती मोनिका तिर्की, श्रीमती सुमन खलखों, श्रीमती सुमन चौबे, श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, श्रीमती लीली ग्रेस कुजूर, कमलसिंह मरकाम, श्रीमती वीणा पांन्डेय, श्रीमती संध्या रानी ठाकुर, श्रीमती प्रेमलता सोनी, श्रीमती सरस्वती कश्यप, रविन्द्र ओगरे , श्रीमती पुष्पलता महेश,भृत्य हरिराम पटेल, रसोईया श्रीमती आनंद कुंवर यादव, श्रीमती लता, श्रीमती कांति, श्रीमती ज्योति व छात्र रवि प्रजापति के साथ नवमी, दसवीं के छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विगत सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं बोर्ड में प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्राओं को भैयाराम कंवर ने घोषित नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।कक्षा नवमी में प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को धजाराम चौहान ने नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457