Thu, 26 Nov 2026 | 01:05:51 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

दीपावली की तरह जगमाएँगे घरों घर दीये ,कर्मा नृत्य ,ड्रोन शूट के साथ होगा विशाल भंडारा। : अयोध्या की तर्ज पर सलिहाभांठा होगा राममय, निकलेगी दिव्य शोभायात्रा।

I

Indian Business News

2 years ago 574 views
अयोध्या की तर्ज पर सलिहाभांठा होगा राममय, निकलेगी दिव्य शोभायात्रा।
कोरबा (आई.बी.एन -24) अयोध्या के ऐतिहासिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में 22 जनवरी को रामजी की दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों ,गतिविधियों से गांव अयोध्या की तरह जगमगाएगा। रामभक्त हनुमान जी महराज सार्वजनिक समिति के सौजन्य से पूरे गांव में राममय माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा के स्वर्णिम दिवस को यादगार बनाने 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 7 .30 तक विविध आयोजन होंगे।प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पूजा अर्चना होगी। दोपहर 1 बजे से से 3 .30 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर तालाब घाट पर दीपदान होगा। शाम 7 .30 बजे से भव्य भंडारा का आयोजन होगा। जिसमें पूरे ग्रामवासियों के लिए भोग भोजन तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने पूरे गांव को राममय बनाने दिव्य शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षण होंगे। मनोहारी रथ में रामजी की शोभायात्रा निकलेगी। केराकछार की विख्यात कर्मा नर्तक दल शोभायात्रा में सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरेंगे । डीजे ध्वज के साथ नाचे गाते झूमते रामभक्तों के उत्साह को ड्रोन कैमरा कैप्चर करेगा । हर घर में अयोध्या की तर्ज पर दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे। आयोजन को लेकर समूचे ग्रामवासियों में उत्साह है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2720
पेज 76 / 454