संवाददाता : हीरा दास महंत :
सड़क हादसा : हाइड्रा की चपेट में आने से एक की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश किया चक्का जाम।
I
Indian Business News
2 years ago
558 views
19 Dec 2023
कोरबा (आई.बी.एन -24)ढेलवाडीह/जिला कोरबा के कटघोरा थाना अन्तर्गत ढेलवाडीह सड़क मार्ग में उस समय जाम लग गई जब सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई वहीं परिजन सहित आसपास के लोग सड़क को जाम कर दिया । आपको बता दें आज सुबह लगभग 11:30 बजे कटघोरा थाना अन्तर्गत ढेलवाडीह मुख्य मार्ग में एक सड़क मार्ग से गुजर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार हाइड्रा CG- 12 F- 9206 ने ठोकर मारकर अपने चपेट में ले लिया जहां घटना स्थल पे राहगीरों का भीड़ इकट्ठा हो गया इधर जैसे ही घटना की सुचना मृतक के परिजनों को हुई , परिजन घटना स्थल पहुंचे और फिर मुआवजा राशि के लिए चक्काजाम कर दिया । इधर घटना कि सुचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी तेजप्रताप सिंह व बांकीमोंगरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंचे कुछ देर बाद कटघोरा नायब तहसीलदार भूषण मंडावी घटना स्थल पहुंचे जिनके द्वारा समझाइश दिया गया लेकिन परिजनों द्वारा नहीं माना जा रहा था तब जाकर तत्काल शासन कि ओर से 25 हजार एवं वाहन मालिक कि ओर से 25 हजार मृतक के परिजनों को दिया गया जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ । चक्काजाम के दौरान दोनों ओर भारी वाहनों का लंबी कतारें लगी रहीं जहां आने – जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । मृतक का नाम बहारन सिंह कंवर पिता उमेद सिंह कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ढेलवाडिह बस्ती है । हाइड्रा चालक को कटघोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।